ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनी प्रशासन को धमकी दी है कि यदि उसने राष्ट्र संघ में स्वतंत्र फ़लिस्तीनी देश की सदस्यता की मांग जारी रखी तो उसे भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा।इस्राईल के विदेशमंत्री एविग्डर लेबरमैन ने यह नहीं बताया कि ऐसा करने की स्थिति में फ़िलिस्तीनी प्रशासन को किस प्रकार के ख़तरों का सामना करना पड़ेगा किंतु उन्होंने कहा कि जैसे ही फ़िलिस्तीनियों ने राष्ट्र संघ में स्वतंत्र फ़लिस्तीनी देश की सदस्यता की मांग को व्यवहारिक बनाने का प्रयास किया तो उसी क्षण उन्हें ख़तरनाक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस बीच इस्राईल के युद्धमंत्री एहुद बराक ने युरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथरिन एश्टन से मांग की है कि वे संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता को लेकर फ़िलिस्तीनियों की मांग को रुकवाने के लिए फ़िलिस्तीनी प्रशासन पर दबाव डालें। उधर अमरीकी विदेमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में अपने विटो अधिकार की ओर संकेत करते हुए कहा है कि अमरीका, स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन की स्वीकृति और उस पर क्रियान्वयन को रुकवाने के लिए हर संभव कार्यवाही करेगा।समाचार समाप्त........166
14 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 265830
ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनी प्रशासन को धमकी दी है कि यदि उसने राष्ट्र संघ में स्वतंत्र फ़लिस्तीनी देश की सदस्यता की मांग जारी रखी तो उसे भारी मूल्य चुकाना पड़े